×
Chaupal Tv
Haryana

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना प्रत्येक पात्र नागरिक की जिम्मेदारी : डीसी

झज्जर, 07 जुलाई।
जिला भर में एसआईआर अभियान के अंतर्गत उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में स्वीप गतिविधियों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में नागरिक अस्पताल, झज्जर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के प्रति जागरूक किया गया।
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम दर्ज होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान को सफल बनाने के लिए सभी नागरिक सक्रिय सहयोग करें तथा बीएलओ द्वारा उपलब्ध कराए गए गणना प्रपत्रों को सही प्रकार से भरकर तत्काल जमा करवाएं, ताकि उनका डिजिटाइजेशन किया जा सके।

मतदाता सूची में दर्ज विवरण का सत्यापन  करना जरूरी
निर्वाचन उप तहसीलदार  कुलदीप ने  बताया कि प्रत्येक पात्र नागरिक अपने मतदाता सूची में दर्ज विवरण का सत्यापन अवश्य करे तथा आवश्यकता होने पर नाम जोड़ने, संशोधन अथवा अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं समय पर पूरी कराए। साथ ही युवाओं एवं आमजन को भी इस अभियान के प्रति जागरूक किया जाए।

प्रत्येक मतदाता अवश्य भरकर बीएलओ को दे गणना प्रपत्र
सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान ने बताया कि नागरिक अस्पताल झज्जर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपचार के लिए आए नागरिकों को एसआईआर अभियान के उद्देश्य, महत्व तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने एवं अन्य निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
उन्होंने कहा कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु पूर्ण कर चुके सभी पात्र नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करवाएं तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इस अभियान के प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मतदाता जागरूकता का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
यह विभागीय अधिकारी रहे मौजूद
इस मौके पर उप सिविल सर्जन डॉ शैलेंद्र डोगरा, उप सिविल सर्जन डॉ ममता त्यागी, उप सिविल सर्जन डॉ सुनीता तंवर, उप सिविल सर्जन डॉक्टर सुनील नरवाल, जिला अकाउंट मैनेजर पंकज वर्मा, सीएचओ डॉ कृष्ण कुमार,संदीप जांगड़ा सहित अन्य स्टाफ सदस्य  भी मौजूद रहे।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।