सिरसा, 17 जून।
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से विभाग की भजन पार्टियां लोकगीतों और भजनों के जरिए केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों तथा उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचा रही हैं।
इसी कड़ी में बुधवार को जिला के गांव पीरखेड़ा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभागीय भजन पार्टी के लीडर लाला राम एवं जुगती राम ने लोकगीतों और भजनों के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार से प्रचार-प्रसार किया।
कलाकारों ने अपने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन तथा अन्य जनहितकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भजनों और लोकगीतों के माध्यम से दी गई जानकारी को रुचिपूर्वक सुना तथा सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूकता दिखाई। विशेष प्रचार अभियान का उद्देश्य केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, ताकि पात्र नागरिक इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।









