×
Chaupal Tv
Haryana

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर डीसी ने ली बैठक, डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने की दी हिदायत

हिसार, 02 जुलाई।
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के तहत वीरवार को अधिकारियों, बीएलओ व सुपरवाईजरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त महेंद्र पाल ने की।
उपायुक्त ने कहा कि पुनरीक्षण कार्य को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि बीएलओ व सुपरवाइजर डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करें।
उन्होंने कहा कि अभी तक लगभग 35 प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य हुआ है। इसमें तेजी लाने की दी हिदायत देते हुए उपायुक्त ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए राजनीतिक दलों का सहयोग लिया जाए। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करवाएं ताकि मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी व त्रुटिरहित बनाया जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि एएसडी मार्क्ड और बीएलओ कमेंट्स समय पर ऐड किए जाएं। सभी मतदान केंद्रों पर डिस्प्ले बोर्ड में आवश्यक नोटिस लगवाए जाएं। लोगों द्वारा बीएलओ को दिए गए सभी फॉर्म का निपटारा समय रहते पूरा करवाना सुनिश्चित करें। बूथ लेवल एजेंट का भी सहयोग लें।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों को शत-प्रतिशत शुद्ध एवं त्रुटि रहित बनाने के लिए नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा डुप्लीकेट नामों की पहचान का कार्य तय समय-सीमा में पारदर्शिता के साथ पूरा करें।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।