×
Chaupal Tv
Haryana

न्याय में देरी नहीं, हर शिकायत का होगा निष्पक्ष समाधान:  रणबीर सिंह गंगवा

चंडीगढ़ , 24 जून – हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सडक़ें) मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक नागरिक को समयबद्ध और निष्पक्ष न्याय उपलब्ध करवाना है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा जनता की शिकायतों का समाधान पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ किया जाएगा।

वे आज पानीपत में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में कुल 13 जन शिकायतों की सुनवाई की गई, जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया, जबकि 6 शिकायतों को आगामी बैठक के लिए लंबित रखा गया।

बैठक में लंबित मामलों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए श्री गंगवा ने जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर शहरी विधायक प्रमोद विज के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं शिकायतकर्ता उपस्थित रहे।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।