×
Chaupal Tv
Haryana

झज्जर लघु सचिवालय परिसर में स्थापित इस प्रदर्शनी का प्रतिदिन आमजन कर रहे अवलोकन

झज्जर, 18 जून
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में लघु सचिवालय परिसर में चल रही प्रदर्शनी आमजन के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने का प्रभावी माध्यम बन रही है। लघु सचिवालय आने वाले नागरिक स्वयं योजनाओं की जानकारी लेने के साथ साथ अन्य नागरिकों को भी योजनाओं के लिए जागरूक कर रहे हैं।
इस प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों की केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं, विकास कार्यों, नवाचारों एवं उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। सरकारी कामकाज के लिए लघु सचिवालय आने वाले नागरिकों, विद्यार्थियों, महिलाओं, युवाओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी हासिल की जा रही है।
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि जब नागरिकों को योजनाओं की सही एवं समय पर जानकारी मिलती है, तभी वे उनका लाभ लेकर अपने जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

प्रदर्शनी के जरिए नागरिकों ने ली स्वरोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य,कौशल विकास योजनाओं की जानकारी
12 साल विश्वास के, विकास के व जन कल्याण के थीम आधारित प्रदर्शनी के माध्यम से नागरिकों को स्वरोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक सुरक्षा, कृषि, कौशल विकास तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई है। विभागीय अधिकारी भी आगंतुकों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें योजनाओं की पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं।

जनभागीदारी के साथ चल रही प्रदर्शनी बन रही मिसाल

डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि प्रदर्शनी आयोजन के दौरान आमजन की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं को दर्शाती यह प्रदर्शनी आमजन के लिए मिसाल कायम कर रही है । उन्होंने प्रदर्शनी के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी विभागों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षण संस्थानों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी जनहित से जुड़े ऐसे आयोजनों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया है।
केंद्र सरकार के 12 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में 12 साल विश्वास के,विकास के,जनकल्याण के थीम के साथ चल रही यह प्रदर्शनी आमजन मानस के दिलों पर अनूठी छाप छोड़ रही है।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।