हिसार, 23 जून।
पूर्वांचल विकास मंच ट्रस्ट, हिसार की एक आवश्यक बैठक आज संस्था के
संरक्षक सुजीत कुमार कैमरी की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस,
हिसार में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य ट्रस्ट के प्रधान पद के
लिए चुनाव सम्पन्न करवाना था।
चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु सुरेश
गोयल धूपवाला एवं रामचन्द्र गुप्ता ने चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाई।
ट्रस्ट में कुल 22 मताधिकार प्राप्त सदस्य हैं, जिनमें से 17 सदस्यों ने
अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
प्रधान पद के लिए के.पी. गुप्ता एवं सुनील सिंह चुनाव मैदान में थे।
मतगणना के दौरान के.पी. गुप्ता को 9 मत तथा सुनील सिंह को 8 मत प्राप्त
हुए। इस प्रकार के.पी. गुप्ता ने एक मत से विजय प्राप्त करते हुए अगले
चार वर्षों के लिए पूर्वांचल विकास मंच ट्रस्ट के प्रधान पद का दायित्व
संभालने का गौरव प्राप्त किया।
नवनिर्वाचित प्रधान के.पी. गुप्ता ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते
हुए कहा कि वे संस्था के सभी सदस्यों को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत
बनाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल समाज के लोगों को
संगठित करना तथा समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाना संस्था
का प्रमुख उद्देश्य है, जिसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाया
जाएगा।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक सुजीत कुमार कैमरी ने नवनिर्वाचित प्रधान
को बधाई देते हुए कहा कि पूर्वांचल विकास मंच ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से
सामाजिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने
विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में संस्था और अधिक
सशक्त होकर समाज हित के कार्यों को आगे बढ़ाएगी।
वहीं सर्वसम्मती से निर्णय लिया गया की 26 जून को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
डॉ. अर्चना गुप्ता के हिसार आगमन पर पूर्वांचल समाज द्वारा उनका जोरदार
स्वागत किया जाएगा।चुनाव में संजय सिंह, निरंजन,संजय पासवान, रघुवीर
यादव, शंकर गोस्वामी, सुनिल गुप्ता, अजय, सुरेश प्रसाद, कल्याण कुमार,
राम भोर, धर्मेन्द्र आदि मौजूद रहें।
पूर्वांचल विकास मंच ट्रस्ट हिसार के प्रधान पद पर के.पी. गुप्ता निर्वाचित









