×
Chaupal Tv
Haryana

हरियाणा वन विकास निगम के चेयरमैन रवि सैनी का रेड स्क्वेयर मार्केट में भव्य स्वागत

हिसार, 17 जुलाई।
हरियाणा वन विकास निगम के नवनियुक्त चेयरमैन रवि सैनी का वीरवार को रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित सैनी एयरकोन शॉप पर व्यापारियों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। सैनी एयरकोन शॉप के स्वामी सतीश कुमार सैनी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में रवि सैनी को बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में मार्केट के व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर रवि सैनी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए रेड स्क्वेयर मार्केट परिसर में पीपल का पौधा लगाया। उन्होंने स्वयं पौधे में पानी डालकर उसके संरक्षण का संकल्प लिया तथा पौधे की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी स्थापित कराया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सकता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित व्यापारियों ने रवि सैनी के इस पर्यावरणीय प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराते हैं। स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से निर्मल शर्मा, नगर निगम हिसार के पूर्व डिप्टी मेयर अनिल मानी, कृष्ण खटाना, रमेश घोड़ेला, अनिल बिश्नोई, सुशील सैनी, कृष्ण गोयल, रामचंद्र, सुनील कुमार सहित रेड स्क्वेयर मार्केट के अनेक दुकानदार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।