×
Chaupal Tv
Haryana

समाधान शिविर में डीडीपीओ बलजीत सिंह ने सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्परता से समाधान के निर्देश

सिरसा, 18 जून।
हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। वीरवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी बलजीत सिंह चहल ने आमजन की शिकायतें सुनी और विभागों को जल्द समाधान के निर्देश दिए। आयोजित समाधान शिविर में कुल 12 शिकायतें आई।
डीडीपीओ बलजीत सिंह चहल ने अधिकारियों से कहा कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों के प्रति संबंधित विभाग जवाबदेह है और समयबद्ध ढंग से समस्या का निराकरण किया जाना चाहिए। समाधान शिविर में कोई भी व्यक्ति शिकायत दें, तो उसे यह भी बताया जाए कि उसकी शिकायत किस विभाग के पास जा रही है। जब भी शिकायत आए तो संबंधित विभाग उस पर तत्काल संज्ञान लें और समस्या के निपटारे की जानकारी शिकायतकर्ता को दी जानी चाहिए।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।