×
Chaupal Tv
Haryana

जिला मुख्यालय पर हेल्प डेस्क नंबर 1950 पर नागरिक ले सकते हैं एसआईआर की जानकारी

भिवानी, 19 जून। जिला में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य-2026 में नागरिकों की सहायता के लिए डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साहिल गुप्ता ने जिला निर्वाचन कार्यालय में हेल्प डेस्क स्थापित करवाया है, जिसका टोल फ्री नंबर 1950 है। हेल्प डेस्क पर अब तक 50 लोग जानकारी हासिल कर चुके हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नागरिक इस हेल्प डेस्क के माध्यम से एसआईआर संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हेल्प डेस्क पर प्रतिदिन सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक फोन के माध्यम से भी जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। हेल्प डेस्क पर चुनाव विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर किसी प्रकार का भ्रम या भ्रांति न फैले। साथ ही नागरिकों को सही एवं सटीक जानकारी समय पर उपलब्ध करवाई जा सके और एसआईआर का कार्य पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाताओं की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय भिवानी के नंबर 01664-1950, लोहारू विधानसभा क्षेत्र के लिए 01252-298227, भिवानी विधानसभा क्षेत्र  के लिए 01664-242137, तोशाम विधानसभा क्षेत्र 0125-258352 व बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए 01664-244885 नंबर पर मतदाता सूची से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क किया जा सकता है।
बॅाक्स
वहीं दूसरी ओर जिला निर्वाचन अधिकारी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में एसआईआर से संबंधित बैठक आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे एसआईआर के कार्य को समय पर पूरा करें। इस कार्य में किसी प्रकार की कोताही ना बरती जाए। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अब तक हुए कार्य की समीक्षा की। इस दौरान सभी एसडीएम वीसी के माध्यम से जुडे। इस दौरान एडीसी दीपक बाबू लाल करवा के अलावा निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।