चण्डीगढ, 28 जून- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम न केवल देश में अपितु विदेशों में भी लोग इस कार्यक्रम को सुनते हैं। रविवार को प्रसारित किए गए प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज पंजाब के लुधियाना में लोगों के बीच बैठकर सुना।प्रधानमंत्री ने आज पूर्वी एशिया के देश सेशेल्स के दूसरे दिन के अपने दौरे पर थे। फिर भी उन्होंने आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने खेल, प्राकृतिक खेती और पानी की एक -एक बूंद बचाने और वॉकल फोर लोकल अपनाने का आह्वान किया। इस दिशा में हरियाणा सरकार पहले से ही काम कर रही है। हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश का मान बढ़ाया है तो वहीं दूसरी ओर अन्नदाता भी केंद्रीय पुल में खाद्यान्न भंडार भर रहे हैं। किसानों को बागवानी व अन्य फसलें उगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि किसान अधिक से अधिक जल को बचाएं और प्राकृतिक खेती को अपनाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य एशिया के संकट के समय प्रधानमंत्री ने लोगों से आह्वान किया था कि सोना ना खरीदे, पेट्रोल की बचत करें जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। आज लोग आवागमन के सार्वजनिक परिवहन साधनों अपना रहे हैं। यह प्रयास दिखाता है कि प्रधानमंत्री के संदेश को जनता ने मन से अपनाया है। इसी परिवर्तन से राष्ट्र निर्माण को गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक महत्व के मुद्दों पर चर्चा की जाती है। सरकार की नीतियों को नागरिकों तक पहुंचाना और उनकी प्रतिक्रिया जानना भी इसका एक महत्वपूर्ण पहलू है। मन की बात प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और आम जनता के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम है। इस कार्यक्रम के जरिए देशभर में हो रहे सकारात्मक प्रयासों, सामाजिक नवाचारों और जनभागीदारी की प्रेरक कहानियों को सामने लाया जाता है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं और समाज में मेलजोल की भावना को बढ़ावा देती है।मन की बात कार्यक्रम न केवल विचारों को दिशा देता है, बल्कि देशवासियों को विकास, सेवा और जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे बढऩे का संदेश भी देता है।









