×
Chaupal Tv
Haryana

रानियां विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओ सम्मानित

रानियां, 06 जुलाई।
सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं तहसीलदार रानियां शुभम शर्मा ने 44-रानियां विधानसभा क्षेत्र में चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कानूनगो देवेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।
सम्मानित किए गए बीएलओ में बूथ नंबर-7 के राजेंद्र सिंह, बूथ नंबर-29 के संदीप कुमार, बूथ नंबर-59 के अमित कुमार, बूथ नंबर-72 के राजेंद्र सिंह, बूथ नंबर-89 के अशोक कुमार, बूथ नंबर-108 के बलदेव सिंह, बूथ नंबर-161 के जरनैल सिंह, बूथ नंबर-178 की श्रीमती बलविंदर कौर तथा बूथ नंबर-182 के रणधीर सिंह शामिल रहे।
इस अवसर पर तहसीलदार शुभम शर्मा ने सभी बीएलओ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि त्रुटिरहित व शुद्ध मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी बीएलओ से भविष्य में भी इसी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करना निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए अत्यंत आवश्यक है।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।