×
Chaupal Tv
Haryana

विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत एईआरओ ने किया बूथों का निरीक्षण, बीएलओ को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

सिरसा, 30 जून।
विधानसभा क्षेत्र 42-कालांवाली के सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ) एवं बड़ागुढा के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) भजनलाल ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों से अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा कार्यक्रम को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मीरपुर और खैरेकां गांव के मतदान केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने वहां बीएलओ से मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप मतदाता सूची का पुनरीक्षण पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके और अपात्र नामों को नियमानुसार हटाया जा सके।
उन्होंने कहा कि बीएलओ मतदाताओं से संपर्क कर आवश्यक प्रपत्रों को समय पर भरवाना सुनिश्चित करें। मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्तर पर कोई समस्या आती है तो उसकी जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि उसका शीघ्र समाधान किया जा सके।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।