×
Chaupal Tv
Haryana

दोषियों को 10 साल जेल, 10 करोड़ जुर्माने का प्रावधान किया गया: राजेश सांकरोडिय़ा

भिवानी,: भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ एवं लघु उद्योग के जिला प्रभारी राजेश सांकरोडिय़ा ने केंद्र सरकार द्वारा संशोधित पेपर लीक बिल को केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि संशोधित बिल में पेपर लीक जैसे गंभीर अपराधों के लिए 10 वर्ष तक की कैद और 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान है।
उन्होंने कहा कि यह प्रावधान परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाएगा और नकल व पेपर लीक माफिया पर प्रभावी अंकुश लगाएगा। केंद्र सरकार का यह निर्णय लाखों मेहनती छात्रों के हित में है। सांकरोडिय़ा के अनुसार, जो छात्र वर्षों की मेहनत से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, उनके साथ अन्याय करने वालों के खिलाफ अब कठोर कार्रवाई सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी और भरोसेमंद परीक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। यह कानून ईमानदार अभ्यर्थियों का विश्वास मजबूत करेगा और दोषियों में कानून का भय पैदा करेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल का इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया। सांकरोडिय़ा ने इसे देश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।