18 जुलाई 2026।
त्रिवेणी डेंटल, बाढड़ा द्वारा नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अटेला में नि:शुल्क दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने दाँतों की मुफ्त जाँच एवं दंत परामर्श प्राप्त किया।
शिविर के दौरान डॉ. रोहित ने विद्यार्थियों के दाँतों की जाँच की, जिसमें कई बच्चों में कैविटी एवं मसूड़ों से संबंधित समस्याएँ पाई गईं। साथ ही बच्चों को सही तरीके से ब्रश करने, संतुलित आहार अपनाने और नियमित दंत परीक्षण के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।
इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर श्री दयाचंद दिलोन एवं प्रधानाचार्य श्री धर्मेंद्र दिलोन ने त्रिवेणी डेंटल की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
त्रिवेणी डेंटल की ओर से बताया गया कि संस्था का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों तक बेहतर और सुलभ दंत चिकित्सा सेवाएँ पहुँचाना है। भविष्य में भी ऐसे नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।
इस अवसर पर डॉ. रोहित, पी.आर.ओ. अंकुर एवं सोनू ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।









