×
Chaupal Tv
Haryana

हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने किया खरक कलां और कलिंगा में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण

भिवानी, 18 जुलाई। हरियाणा राज्य महिला आयोग की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना परमार ने शनिवार को गांव कलिंगा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और गांव खरक कलां स्थित श्रीमती त्रिवेणी देवी हाडा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दौरा किया। उन्होंने यहां पर छात्राओं के लिए बने शौचालय और पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से बात की और उनकी समस्याओं के बारे में जाना।
निरीक्षण के दौरान मीना परमार ने छात्राओं से बात करते हुए कहा कि वे कड़ी मेहनत करें और अपना लक्ष्य निर्धारित कर जीवन में आगे बढ़ें। इसके साथ उन्होंने कहा कि छात्राओं को किसी भी प्रकार से घबराने या चिंता करने की जरूरत नहीं है। हरियाणा महिला आयोग हमेशा उनके साथ में खड़ा है। महिलाओं के हितों पर कभी भी आंच नहीं आने दी जाएगी।
 उन्होंने छात्राओं से आह्वान करते हुए कहा कि यदि उनके साथ में किसी भी स्तर पर कुछ भी गलत होता है तो वे  उसका विरोध करें।उन्होंने छात्राओं से कहा उनको गुड टच और बैड टच के बारे में मालूम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि गलत कार्य का विरोध करने में हिचकिचाहट या शर्म महसूस ना करें। उन्होंने कहा कि गलत के प्रति चुप रहना भी एक तरह से अपराध है। ऐसे में वे हमेशा निडर रहें।
मीना परमार ने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए की छात्राओं को पढ़ाई में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। यदि आयोग के पास में किसी प्रकार की कोई शिकायत पहुंचती है तो महिला आयोग उसे पर कड़ा संज्ञान लेगा। इसके अलावा उन्होंने स्कूल परिसर में स्वच्छता का पूरा ध्यान रखने के सख्त निर्देश दिए।
इस दौरान स्कूल स्टाफ के सभी सदस्य और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

**** ***

 

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।