×
Chaupal Tv
Haryana

  जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक 20 जुलाई को दोपहर एक बजे पंचायत भवन में

भिवानी, 18 जुलाई।     स्थानीय पंचायत भवन में 20 जुलाई को दोपहर एक बजे जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर करेंगे और बैठक में रखे जाने वाले परिवादों की सुनवाई करेंगे तथा परिवादों के समाधान के लिए मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश देंगे।
नगराधीश अनिल कुमार ने ये जानकारी देते हुए बताया कि जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में कुल 13 परिवाद रखे जाएंगे, जिनमें तीन परिवाद पुराने और दस परिवाद नए हैं। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक को लेकर डीसी साहिल गुप्ता द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।