×
Chaupal Tv
Haryana

जींद हाइड्रोजन ट्रेन उद्घाटन समारोह में हिसार से 2000 कार्यकर्ताओं की भागीदारी का लक्ष्य : डॉ. कमल गुप्ता

हिसार, 9 जुलाई । भारतीय जनता पार्टी हिसार विधानसभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आज भाजपा जिला कार्यालय में पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़तथा महापौर प्रवीण पोपली विशेष रूप से उपस्थित रहे।  बैठक का उद्देश्य 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जींद में जींद–सोनीपत हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन समारोह में हिसार विधानसभा क्षेत्र से अधिकतम संख्या में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने कीरणनीति तैयार करना था।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि हिसार विधानसभा से कमसे कम 2000 लोगों की उपस्थिति का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिएसभी जनप्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्षों तथा पार्टी पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि रैली में जाने वाले सभी वाहन इलेक्ट्रिक अथवा सीएनजी आधारित होंगे तथा डीजल या पेट्रोल से  चलने वाले किसी भी वाहन का उपयोग नहीं किया जाएगा। डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि जींद–सोनीपत हाइड्रोजन ट्रेन भारत की आधुनिक, स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। हाइड्रोजन तकनीक आधारित यह ट्रेन प्रदूषण में कमी लाने के साथ-साथ पारंपरिक ईंधनों पर निर्भरता भी घटाएगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से क्षेत्रीय विकास, रोजगार सृजन, यात्रा समय में कमी तथा आधुनिक यात्री सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा और हरित परिवहन के क्षेत्र में भारत को नई पहचान मिलेगी। जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं और आम जनता में भारी उत्साह है तथा निर्धारित लक्ष्य से कहीं अधिक संख्या में लोग जींद पहुंचेंगे। महापौर प्रवीण पोपली ने भी कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर इसे ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूप वाला नें बताया की इस अवसर पर हिसार विधान सभा संयोजक राम चन्दर गुप्ता सहित हिसार विधान सभा के सभी  जनप्रतिनिधि तीनो मंडलो के सभी प्रमुख
कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।