×
Chaupal Tv
Haryana

मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने के लिए 14 जुलाई तक गणना फॉर्म अवश्य भरें :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

रोहतक, 8 जुलाई। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन गुप्ता ने जिला के सभी पात्र मतदाताओं का आह्वïान किया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर ) 2026 अभियान के तहत अपना एन्यूमरेशन फॉर्म निर्धारित समय सीमा 14 जुलाई तक अवश्य भरें। उन्होंने कहा कि फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि में अब केवल 6 दिन शेष हैं, इसलिए सभी पात्र नागरिक बिना विलंब के अपनी प्रक्रिया पूरी करें।
सचिन गुप्ता ने कहा कि जिन पात्र नागरिकों ने अभी तक एन्यूमरेशन फॉर्म जमा नहीं किया है, वे शीघ्र ही इसे भरकर जमा करें, ताकि उनका नाम मतदाता सूची (ड्राफ्ट)-2026 में शामिल किया जा सके। प्रत्येक पात्र मतदाता की भागीदारी लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाती है तथा प्रत्येक नागरिक का मतदान अधिकार सुरक्षित रहना आवश्यक है। मतदाता सूची (ड्राफ्ट)-2026 का प्रकाशन 21 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इसलिए सभी पात्र नागरिक अंतिम तिथि 14 जुलाई का इंतजार न करें और समय रहते अपना एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर जमा कर दें।
उपायुक्त ने कहा कि मतदाता वोटर्स सर्विस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन एन्यूमरेशन फॉर्म भर सकते हैं। इसके अतिरिक्त संबंधित बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर), निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) कार्यालय अथवा सहायता केंद्रों से भी आवश्यक सहयोग प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने जिलावासियों का आह्वïान करते हुए कहा कि आपका एक कदम, मजबूत लोकतंत्र की नींव है। सभी पात्र नागरिक समय पर अपना एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।