×
Chaupal Tv
Haryana

बादली विधानसभा के  32 सड़क मार्गों का होगा कायाकल्प : धनखड़ 

बादली। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की मांग पर प्रदेश सरकार ने बादली विधानसभा क्षेत्र को बड़ी विकासात्मक सौगात दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार ने क्षेत्र की 32 सड़कों के सुधारीकरण, सुदृढ़ीकरण, पुनर्निर्माण एवं चौड़ीकरण के लिए 67 करोड़ 75 लाख रुपये की प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी है। जून माह में मुनीमपुर में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के महज 15 दिन के भीतर ही धनराशि स्वीकृत होने पर धनखड़ ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी तथा लोक निर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा का आभार व्यक्त किया।
ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि “भाजपा सरकार जो कहती है, वह करके दिखाती है।” उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से बादली विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क व्यवस्था मजबूत होगी और किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों तथा आम जनता को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
— इन प्रमुख सड़कों को मिली मंजूरी —
दक्षिणी बादली बाईपास के सुधार कार्य (3.75 किमी) – 6.23 करोड़
बाढ़सा से रावता बॉर्डर रोड (1.55 किमी) – 1.01 करोड़
राजकीय हाई स्कूल पेलपा संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण (0.23 किमी) – 20.59 लाख
झज्जर–बादली रोड से सेखूपुर रोड (1.20 किमी) – 69.38 लाख
झज्जर–बादली रोड से खुंगाई रोड (2.15 किमी) – 1.43 करोड़
बादली–पेलपा–सोंधी–याकूबपुर रोड (8.45 किमी) – 3.46 करोड़
बादली–दुरीना मार्ग (लाडपुर–मुनीमपुर होते हुए) (9.586 किमी) – 4.40 करोड़
पेलपा–सोंधी रोड से निमाणा रोड – स्वीकृति शामिल
झज्जर–बादली रोड से बोरिया रोड (0.65 किमी) – ₹38.29 लाख
फैजाबाद संपर्क मार्ग (0.55 किमी) – 45.09 लाख
झज्जर–बादली रोड से सुराह (जहांगीरपुर होकर) (2.81 किमी) – 1.47 कड़ौदा  से सिवाड़ी (गुरुग्राम संपर्क मार्ग) (1.35 किमी) – 66.92 लाख
पटौदा–नूरगढ़ रोड (4.95 किमी) – 2.54 करोड़
पटौदा–करोला रोड (2.65 किमी) – 2.14 करोड़
सिलानी आंतरिक सड़क (1.55 किमी) – 2.52 करोड़
झज्जर रेवाड़ी रोड से सिलाना रोड का पुनर्निर्माण (0.80 किमी) – 82.48 लाख
रईया–कुंजिया रोड (2.50 किमी) – 1.95 करोड़
खुड्डन–छपार रोड (2.20 किमी) – ₹52.30 लाख
बादली–पहसौर (फैजाबाद) रोड (2.50 किमी) – 1.58 करोड़
देवरखाना संपर्क मार्ग (0.60 किमी) – 46 लाख
काकरोला संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण (0.21 किमी) – 34.66 लाख
आरजेआर रोड–सुबाना–गिजरोड–सलोधा–डावला–करोदा–गवालीसन खेड़ी–होशदारपुर मार्ग (13.08 किमी) का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण – 11.29 करोड़
इसके अलावा सूची में शामिल अन्य ग्रामीण संपर्क मार्गों के सुधार एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों को भी मंजूरी दी गई है। इन सभी कार्यों पर लगभग  67 करोड़ 75 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
धनखड़ ने कहा कि यह केवल सड़कों का सुधारीकरण नहीं, बल्कि बादली विधानसभा के विकास को नई गति प्रदान होगी । बेहतर सड़क नेटवर्क से गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, परिवहन सुगम बनेगा और क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता से किए गए हर वादे को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।