×
Chaupal Tv
Haryana

अधिकारी सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ नागरिकों की समस्याओं का करें समयबद्ध समाधान :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

रोहतक, 6 जुलाई : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वे नागरिकों की समस्याओं का समाधान करते समय सकारात्मक दृष्टिकोण रखें। समाधान शिविरों में प्राप्त समस्याओं का समयबद्ध उचित निपटारा करवाये।
सचिन गुप्ता ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों की हर समस्या के समाधान के लिए हर सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों सांपला व महम में समाधान शिविर आयोजित करवाये जा रहे है। इन शिविरों में संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित रहकर प्राप्त होने वाली समस्याओं के निपटारे के लिए मौके पर आवश्यक कार्यवाही करते है।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने सभी विभागों को हिदायतें दी है कि वे समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली हर समस्या / शिकायत को गंभीरता से लें तथा निर्धारित अवधि में इनका उचित निपटारा सुनिश्चित करें। अधिकारी इन समस्याओं का निपटारा करते समय संबंधित नागरिक से संवाद अवश्य करें तथा उन्हें विभागीय कार्यवाही की जानकारी देकर संतुष्ट करें। नागरिकों की संतुष्टि के उपरांत ही इन समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाता है।
बॉक्स :-
जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर आयोजित किये गए समाधान शिविर :-
सचिन गुप्ता के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों सांपला एवं महम में समाधान शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याएं सुनी गई। जिला मुख्यालय पर स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में नगराधीश शुभम, पुलिस उपाधीक्षक दलीप सिंह नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने समस्याएं सुनने के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध उचित निपटारा करें।
इस अवसर पर परिवहन महाप्रबंधक नवीन कुमार, नगर निगम के कार्यकारी अभियंता योगराज छिक्कारा के अलावा संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी तथा भाजपा प्रतिनिधियों में सांपला मार्केट कमेटी के चेयरमैन उदयभान मलिक, सतीश चौधरी व डॉ. अशोक रंगा मौजूद रहे। सांपला व महम उपमंडल मुख्यालयों पर भी समाधान शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याएं सुनी गई तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन समस्याओं के निपटारे बारे निर्देश दिये गए।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।