×
Chaupal Tv
Haryana

सहकारिता सप्ताह के तहत महम सहकारी चीनी मिल परिसर में किया गया पौधारोपण :- प्रबंध निदेशक मुकुंद तंवर

महम (रोहतक), 3 जुलाई : महम सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक मुकुंद तंवर के नेतृत्व में मिल परिसर में सहकारिता सप्ताह के अवसर पर पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर मिल के प्रबंध निदेशक मुकुंद तंवर ने मिल परिसर में पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया तथा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया।
प्रबंध निदेशक ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, स्वच्छ वायु उपलब्ध कराने तथा आने वाली पीढिय़ों के लिए सुरक्षित और हरित भविष्य सुनिश्चित करने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सहकारिता केवल आर्थिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक एवं पर्यावरणीय दायित्वों के निर्वहन का भी सशक्त मंच है। इसी भावना के साथ सहकारिता सप्ताह के दौरान वृक्षारोपण जैसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसके संरक्षण का भी संकल्प ले।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।