×
Chaupal Tv
Haryana

हरियाणा सरकार नलवा विधानसभा क्षेत्र का करवा रही है चहुंमुखी विकास: पनिहार

हिसार, 03 जुलाई।
नलवा विधायक रणधीर पनिहार ने गांव मंगाली को महाग्राम घोषित करने और
तोशाम रोड-गंगवा कैमरी रोड लिंक मार्ग के लिए 23 करोड़ रुपए जारी करने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया है। विधायक ने कहा कि मंगाली को महाग्राम में शामिल करने की घोषणा मुख्यमंत्री ने अक्टूबर 2025 में पनिहार फार्म पर करी थी, उसे पूरा कर क्षेत्र की जनता को बड़ी सौगात दी है। विधायक ने बताया विकास एवं पंचायत विभाग ने 27 मई को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
विधायक पनिहार ने बताया कि सरकार द्वारा मंगाली आकलान, मंगाली ढाणी जाटान, मंगाली झारा, मंगाली मोहबत और मंगाली सुरतिया की इन पांच ग्राम पंचायतों को मिलाकर मंगाली को हरियाणा स्वर्ण जयंती महाग्राम विकास योजना के तहत महाग्राम का दर्जा दिया है। उन्होंने कहा कि महाग्राम बनने के बाद मंगाली में सीवरेज, स्वच्छ पेयजल, पक्की गलियां, स्ट्रीट लाइट जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। पनिहार फार्म पर आयोजित रैली में मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास का जो संकल्प लिया था, वह आज धरातल पर उतर रहा है। इसके लिए उन्होंने क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद किया।
विधायक रणधीर पनिहार ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप तोशाम रोड से गंगवा-कैमरी रोड तक लगभग 23 करोड़ रुपये की लागत से सीधी सडक़ का निर्माण भी कराया जाएगा। इस सडक़ से आस पास के पूरे क्षेत्र के हजारों लोगों को फायदा होगा और क्षेत्र विकास के मामले में नया मुकाम हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गांव, गरीब और किसान के हित में लगातार काम कर रही है। मंगाली को महाग्राम का दर्जा मिलना और 23 करोड़ की सडक़ की मंजूरी इस बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।
फाईल फोटो : विधायक रणधीर पनिहार।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।