×
Chaupal Tv
Haryana

खाद्य सुरक्षा को लेकर उपायुक्त महेंद्र पाल  की अध्यक्षता में बैठक, मिलावटखोरों पर सख्त का

हिसार, 03 जुलाई।
खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से उपायुक्त महेंद्र पाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने कहा कि जन-साधारण के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की स्थापना के लिए भूमि अधिग्रहण की व्यवहार्यता रिपोर्ट शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों के सभी नमूनों के लिए राज्य लाइसेंस लेना अनिवार्य किया जाए। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की नियमित जांच की जाए। उपायुक्त ने खाद्य आपूर्ति श्रृंखला को सुदृढ़ करने तथा खाद्य सुरक्षा से जुड़े सभी विभागों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करने पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि आशा वर्कर्स के माध्यम से आमजन में खाद्य सुरक्षा, जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान चलाया जाए। मिड डे मील तथा आंगनवाड़ी केंद्रों का अनिवार्य रूप से पंजीकरण करवाया जाए ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं पोषक आहार उपलब्ध हो सके।
बैठक में सीएमजीजीए अनमोल, सिविल सर्जन सपना गहलावत,उप कृषि निदेशक राजबीर सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।