×
Chaupal Tv
Haryana

सीटीएम अंकित कुमार ने समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को दिए गए निर्देश

फरीदाबाद, 02 जुलाई।
हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार कक्ष में समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता सीटीएम अंकित कुमार ने की।

सीटीएम अंकित कुमार ने बताया कि आज सोमवार को आयोजित समाधान शिविर के दौरान कुल 23 शिकायतें प्राप्त हुईं, प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 06 शिकायतें सीआरआईडी (CRID) तथा 06 पुलिस विभाग से संबंधित प्राप्त हुईं। इसके अतिरिक्त दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (डीएचबीवीएनएल) से संबंधित 4 शिकायतें, नगर निगम फरीदाबाद (एमसीएफ) से संबंधित 3 शिकायतें, तथा सहकारी समितियां विभाग से संबंधित 2 शिकायतें दर्ज की गईं। वहीं बैंकिंग सेवाओं तथा राजस्व विभाग से संबंधित 1-1 शिकायत प्राप्त हुई। सभी शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध निस्तारण के लिए प्रेषित किया गया है तथा उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित की जा रही है।

सीटीएम अंकित कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक लघु सचिवालय में जनता की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिकायत समाधान शिविरों में नागरिकों की भागीदारी सरकार और प्रशासन पर उनके भरोसे को दर्शाती है।

समाधान शिविर में सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।