रोहतक, 2 जुलाई : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा है कि अधिकारी समाधान शिविरों में प्राप्त हर शिकायत का समयबद्ध उचित निपटारा करवाये। नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्प है। प्रदेश सरकार द्वारा भी नागरिकों की हर समस्या का तुरंत निदान करने की हिदायतें दी गई है।
सचिन गुप्ता ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार नागरिकों की हर समस्या के समयबद्ध निपटारे के उद्देश्य से समाधान शिविर आयोजित किये जा रहे है। इन शिविरों में हर विभाग से संबंधित समस्या का एक छत के नीचे समयबद्ध उचित निपटारा करने के प्रयास करें ताकि नागरिकों को राहत मिले। प्रदेश सरकार द्वारा भी हर शुक्रवार को हरियाणा समाधान प्रकोष्ठ के माध्यम से समाधान शिविरों की शिकायतों के निपटारे की वर्चुअली समीक्षा की जा रही है।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा है कि सरकार के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर हर सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याएं सुनी जा रही है। इन शिविरों में संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिये गए है ताकि नागरिकों की समस्याएं प्राप्त होते ही मौके पर समस्या के समाधान की प्रक्रिया शुरू की जा सके।
बॉक्स :-
जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर सुनी गई नागरिकों की समस्याएं :-
सचिन गुप्ता के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों सांपला तथा महम में समाधान शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याएं सुनी गई। जिला मुख्यालय पर स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में नगराधीश शुभम, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त नमिता सिंह एवं पुलिस उपाधीक्षक दलीप सिंह ने नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने समस्याएं सुनने के दौरान मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों को इन समस्याओं के निपटारे बारे आवश्यक हिदायतें दी। इस अवसर पर संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी व भाजपा के प्रतिनिधियों में सतीश चौधरी एवं डॉ. अंकुश बिड्डू मौजूद रहे।
सांपला व महम उपमंडलों में भी संबंधित उपमंडलाधीशों की अध्यक्षता में समाधान शिविर आयोजित किये गए तथा नागरिकों की समस्याएं सुनी गई। इन शिविरों में प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध उचित निपटारे के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।
नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने के लिए जिला प्रशासन कृतसंकल्प :- उपायुक्त सचिन गुप्ता









