×
Chaupal Tv
Haryana

डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों की बैठक में 4 व 5 जुलाई को होने वाली एचटेट 2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

झज्जर, 01 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी 04 व 05 जुलाई को आयोजित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी उपायुक्तों के साथ बैठक करते हुए तैयारियों की समीक्षा की। डीसी वर्षा खांगवाल ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को जिला झज्जर में एचटेट परीक्षा तैयारियों की विस्तार से जानकारी सांझा की।
वीसी उपरांत डीसी वर्षा खांगवाल ने एचटेट के आयोजन को लेकर प्रत्येक बिंदुवार परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
*परीक्षाओं के चलते कंट्रोल रूम स्थापित*
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि एचटेट परीक्षाओं के चलते डीईओ कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
अगर किसी परिक्षार्थी को अपने परीक्षा केंद्र पर पहुँचने में किसी प्रकार की कोई दिक्कतें आ रही है,तो वे तुरंत दूरभाष नंबर 01251-253711 पर सम्पर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही डायल112 सेवा की निर्बाध रूप से जारी रहे,इसके लिए जरूरी निर्देश भी दिए।
*एचटेट को लेकर पार्किंग और फर्स्ट एड की हो सुविधा*
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि जिला में एचटेट परीक्षा के लिए कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 11 केंद्र झज्जर तथा 3 केंद्र बहादुरगढ़ में स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर 8649 परीक्षार्थियों के परीक्षा में शामिल होने की संभावना है। परीक्षा के चलते नियमनुसार केंद्रों पर फ़र्स्ट एड की सुविधा सुनिश्चित की जाए, साथ ही वाहनों को लेकर पार्किंग व्यवस्था वही दुरुस्त की जाए। किसी भी परीक्षार्थी को किस प्रकार की असुविधा ना हो,इसके लिए आवश्यक सुविधा होना जरूरी है।
*परीक्षाओं के मद्देजनर बोर्ड के सभी दिशा-निर्देशों की गंभीरता से हो पालना*
इस दौरान डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, बिजली, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन तथा अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि बोर्ड के सभी दिशा-निर्देशों की पूरी गंभीरता से पालना की जाए ताकि परीक्षा निर्बाध रूप से आयोजित हो। उन्होंने रोडवेज महाप्रबंधक को परीक्षार्थियों की सुविधा के मद्देनजर जरूरत अनुसार रूटों पर बसों के संचालन के निर्देश दिए । साथ ही आरटीए सचिव को निर्देश दिए कि वे शहर में बने केंद्रों तक अभ्यर्थियों के पहुँचने के लिए आवश्यक व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।
*जिला के 14 केंद्रों परिक्षाओं के चलते एचटेट का शैड्यूल जारी*
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि 04 जुलाई को सायंकालीन सत्र में लेवल-3 की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी। वहीं 05 जुलाई को प्रातःकालीन सत्र में लेवल-2 की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा सायंकालीन सत्र में लेवल-1 की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इन केंद्रों पर एचटेट लेवल 3 परीक्षा में 2480, लेवल 2 परीक्षा में 4352 और लेवल-1 परीक्षा में 1817 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी,बायो मैट्रिक प्रणाली और वीडियोग्राफी सहित आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं तथा परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था और सुचारु यातायात बनाए रखने के लिए समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।
*यह रहे मौजूद*
इस अवसर पर एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच,एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली विशाल कुमार,नगराधीश रितु,रोडवेज महाप्रबंधक अनित यादव,एडीटीओ राजेश मलिक
डीईओ रतिंद्र सिंह व निपुण जिला कॉर्डिनेटर डॉ सुदर्शन पूनिया के अलावा शिक्षा विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।