×
Chaupal Tv
Haryana

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं : डीसी


फरीदाबाद, 30 जून।
जिला निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त आयुष सिन्हा एवं सीटीएम अंकित कुमार ने मंगलवार को सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में बने वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक प्रबंधों का बारीकी से अवलोकन किया।

इस दौरान अधिकारियों से वेयरहाउस की सुरक्षा, फायर एक्सटिंगिशर की उपलब्धता और सीसीटीवी सिस्टम की कार्यप्रणाली को लेकर विस्तृत जानकारी ली गई। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कैमरे लगातार सक्रिय स्थिति में रहने चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि ईवीएम-वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी न रहे। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे नियमित रूप से व्यवस्थाओं की समीक्षा करते रहें और आवश्यक सुधार तुरंत लागू करें।

निरिक्षण के दौरान सीटीएम अंकिता कुमार, बीजीपी पार्टी स अश्विनी गुलाटी, जेजेपी पार्टी से प्रेम सिंह धनकड़, कांग्रेस पार्टी से राहुल, आप पार्टी से रविंद्र फ़ौजदार, आईएनएलडी से जीत सिंह डागर सहित अन्य प्रतिनिधिगण मौजूद रहे। 

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।