सिरसा, 29 जून।
शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय उदाहरण पेश करने वाले टीचर्स के योगदान को मान्यता देने और उनके समर्पण एवं परिश्रम का सम्मान करने हेतु राष्ट्रीय टीचर्स अवॉर्ड 2026 के तहत आवेदन मांगे गए हैं। यह पुरस्कार शिक्षण-अधिगम, सामुदायिक सेवा, संस्थागत सेवा, अनुसंधान और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नवीनता लाने वाले कार्यों में शिक्षकों की अनूठी और पथप्रदर्शक उपलब्धियों को मान्यता और सम्मान प्रदान करता है। योजना के तहत चयनित विजेताओं को 5 सितंबर (शिक्षक दिवस) को भारत के पूर्व राष्ट्रपति और एक असाधारण शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य पर सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार तकनीकी और गैर-तकनीकी उच्च शिक्षा संस्थानों के उत्कृष्ट शिक्षकों/संकाय सदस्यों को प्रदान किया जाएगा। जिसमें व्यापक विषयों के आधार पर इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, गणित, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, चिकित्सा, फार्मेसी, कला एवं सामाजिक विज्ञान, मानविकी, भाषाएँ, विधि अध्ययन, वाणिज्य, प्रबंधन आदि को शामिल किया गया है। इसमें उच्च शिक्षा से संबंधित कोई अन्य विषय या उभरता हुआ ज्ञान क्षेत्र भी शामिल होगा। यह पुरस्कार संस्थानों के अनुकरणीय शिक्षकों/संकाय सदस्यों को प्रदान किया जाएगा, जिनकी कुल संख्या 35 होगी। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक पदक, प्रमाण पत्र और 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
यह रहेगी पात्रता
यह पुरस्कार देश में स्थित कॉलेजों/विश्वविद्यालयों/उच्च शिक्षण संस्थानों/पॉलीटेक्निक के सभी संकाय सदस्यों के लिए है, लेकिन उन्हें कुछ शर्तों का पालन करना होगा।जैसे- नामांकित व्यक्ति नियमित संकाय सदस्य होना चाहिए। पॉलिटेक्निक और/या स्नातक और/या स्नातकोत्तर स्तर पर कम से कम पांच वर्ष का पूर्णकालिक शिक्षण अनुभव होना चाहिए। पुरस्कारों के लिए आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि तक आवेदक की आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। कुलपति/निदेशक/प्रधानाचार्य (नियमित या कार्यवाहक) आवेदन करने के पात्र नहीं हैं। हालांकि, वे व्यक्ति जो पहले ऐसे पदों पर रह चुके हैं, लेकिन 55 वर्ष से कम आयु के हैं और अभी भी सक्रिय सेवा में हैं, वे आवेदन करने के पात्र हैं। पूर्व में यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले नागरिक आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।
पोर्टल पर होगा अप्लाई, इन पॉइंट का रखें ध्यान
इच्छुक टीचर्स राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल www.awards.gov.in पर पांच जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पुरस्कार से संबंधित सभी नियम व शर्तों की जानकारी भी इस पोर्टल के माध्यम से ले सकते हैं। योजना के तहत कैरियर प्रोफाइल, बेहतर समुदायों और राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने वाले नवाचार/स्टार्ट-अप, कक्षा शिक्षण और मूल्यांकन की प्रभावशीलता और वितरण में सुधार के लिए उठाए गए कदम, छात्रों को रटने की पद्धति से मुक्त और मौलिक विचारक बनाने के लिए किए गए प्रयास, शिक्षण और अधिगम में कोई भी नवाचार जो नियमित कक्षा व्याख्यानों से परे हो, पूर्व निदेशक/प्रिंसिपल/प्रमुख/डीन/वा









