×
Chaupal Tv
Haryana

सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी ने किया बूथों का निरीक्षण

कालांवाली, 27 जून।
सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी, कालांवाली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (42) एवं खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बड़ागुढा भजनलाल ने शनिवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत गांव भंगू में बूथ नंबर 117 व 118 का निरीक्षण किया। इस दौरान सुपरवाइजर प्रदीप कुमार के साथ ड्यूटीरत बीएलओ द्वारा भरे जा रहे फार्मो और अपलोडिंग कार्य की समीक्षा करते हुए पूरी पारदर्शिता से कार्य करते हुए कार्य की गति बढ़ाने बारे दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाना है। इसलिए सभी कर्मचारी किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।