×
Chaupal Tv
Haryana

“निर्जला एकादशी पर ठंडाई की छबील लगाकर शर्मा परिवार ने दिया मानव सेवा का संदेश”

 

सिरसा। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर अनाज मंडी स्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित होशियारी लाल शर्मा के प्रतिष्ठान के आगे ठंडाई की छबील लगाई गई। बाऊजी के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय शर्मा की याद में लगाई गई इस छबील पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने दूध की ठंडाई पीकर अपनी प्यास बुझाई।भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम में राहगीरों, वाहन चालकों, मजदूरों तथा क्षेत्रवासियों को ठंडाई पिलाकर शर्मा परिवार द्वारा मानव सेवा का संदेश दिया गया। सभी ने इस पुनीत कार्य की सराहना की। इस सेवा कार्य में स्वर्गीय पंडित होशियारी लाल शर्मा के राजकुमार शर्मा, राजेश शर्मा के साथ वरिष्ठ कांग्रेस वीरभान मेहता, प्रदीप सैनी, राजेश चाड़ीवाल सहित श्यामलाल वर्मा, कैलाश कानूनगो, मोहन खत्री, राजकुमार चंदा,चंद्रशेखर सोनी, रुपिंदर भाटिया, बृजलाल घोड़ेला,
 प्रवीण शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, प्रेम कच्छावा, वेद सैनी,
मनीष खत्री, चंद्र झुन्थरा, भूषण सरदाना, भूषणमेहता, लोकेश मेहता, रिंकू ठाकुर, दीपक फुटेला
लक्ष्मी नारायण शिवरतन शर्मा , कपिल शर्मा आदि ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। सभी ने स्वयं छबील पर खड़े होकर आने-जाने वाले लोगों को ठंडाई वितरित की और निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं दीं। राजकुमार शर्मा ने कहा कि निर्जला एकादशी हिंदू धर्म की सबसे महत्वपूर्ण एकादशियों में से एक मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत रखने, दान-पुण्य करने तथा प्यासे लोगों को जल पिलाने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है और गर्मी के मौसम में किसी जरूरतमंद को ठंडा पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य एवं मानव धर्म माना गया है। ऐसे सेवा कार्य समाज में प्रेम व आपसी भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि शर्मा परिवार ने हमेशा राजनीति को समाज सेवा का माध्यम माना है। समाज के प्रत्येक वर्ग की सेवा करना तथा लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनना परिवार की प्राथमिकता रही है।
खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।