×
Chaupal Tv
Haryana

डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों की बैठक में की बाढ़ नियंत्रण उपायों की समीक्षा*

*झज्जर, 24 जून।*
झज्जर जिला में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति पैदा न हो इसके लिए सम्बंधित विभाग ड्रेन व नालों की सफाई व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करें। मानसून सीजन में किसी भी क्षेत्र में जलभराव न हो इसके लिए विभागीय स्तर पर सफाई प्रबंध समय रहते किए जाएं। यह निर्देश डीसी वर्षा खांगवाल ने दिए। वे बुधवार को लघु सचिवालय में बाढ़ नियंत्रण उपायों को लेकर सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों की बैठक में जलनिकासी तैयारियों की समीक्षा कर रही थी।
डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मानसून सीजन आने से पहले जल निकासी के प्रबंध किए जाएं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराना है और इस दिशा में सभी विभाग पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि बरसात के दौरान कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ड्रेन एवं नालों की सफाई कार्य में किसी प्रकार की कोताही ना हो,निर्धारित समय सीमा में सभी कार्य पूर्ण किए जाएं। बैठक के दौरान जिला में चल रहे सफाई कार्यों, जल निकासी प्रबंधन, पंपिंग व्यवस्था तथा संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों की विस्तृत समीक्षा की गई।
*सरकार औऱ प्रशासन जलभराव की समस्या के स्थाई समाधान के लिए प्रतिबद्ध*
डीसी ने कहा कि सरकार और प्रशासन मानसून सीजन के दौरान जलभराव सम्बन्धी समस्या के समाधान को लेकर सजग है। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। डीसी ने बताया कि जिला में ऐसे सभी स्थानों एवं क्षेत्रों को चिन्हित कर लिया जाए,जहां जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना रहती है। इन हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में समय रहते आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं ताकि बारिश के दौरान किसी भी प्रकार की आपात स्थिति उत्पन्न न हो।
*शहरी स्थानीय निकायों के अधिकारी करें शहरी क्षेत्रों की मॉनिटरिंग*
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि सिंचाई विभाग, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं नगर परिषद अधिकारी समय से पूर्व ड्रेन एवं नालों की सफाई कार्य सुनिश्चित करें। सफाई कार्यों की गुणवत्ता एवं गति बनाए रखने के लिए अधिकारी नियमित रूप से फील्ड विजिट करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रेन, सीवर लाइन एवं नालों में जमा गाद एवं कचरे को प्राथमिकता के आधार पर हटाया जाए ताकि बरसात के दौरान पानी की निकासी में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। साथ ही, जिन क्षेत्रों में मशीनरी अथवा अतिरिक्त संसाधनों की आवश्यकता है वहां तुरंत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
डीसी ने बताया कि जिला के सभी पंप हाउस एवं डीजी सेट पूरी तरह कार्यशील स्थिति में हों,इसके लिए नियमित जांच की जाए। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में भी जल निकासी कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं डीजल पम्प सैट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक में सिंचाई, शहरी स्थानीय निकाय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मानसून पूर्व तैयारियों एवं सफाई कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।
*सेफ्टी उपकरणों के साथ सफाई कार्य :*
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि जिला में सेफ्टी टैंक की सफाई का कार्य मैनुएल न हो मशीन से सफाई हो। साथ ही नालों की सफाई के दौरान कर्मचारी सेफ्टी उपकरणों के साथ सफाई कार्य सुनिश्चित करें। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी रूप से जनहानि न हो इसके लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ सफाई कार्य सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एडीसी डीएमसी एवं एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
डीएमसी एवं एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।