किशोरियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सक्रिय, अतिरिक्त उपायुक्त ने अभिभावकों से सहयोग की अपील

On: April 24, 2026 3:22 PM
Follow Us:

हिसार, 23 अप्रैल।
जिला प्रशासन ने किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण अभियान को गति देने के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों को यह वैक्सीन अवश्य लगवाएं, जो सरकार द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।


अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि यह टीकाकरण अभियान किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करते हुए स्कूल स्तर पर जागरूकता गतिविधियां बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभिभावकों और छात्राओं को टीकाकरण के लाभों के बारे में सही और पर्याप्त जानकारी देना बेहद आवश्यक है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लेजर वैली पार्क में आधुनिक फाउंटेन व लाइट शो का किया उद्घाटन


इस संबंध में वीरवार को प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस बैठक के उपरांत अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने बताया कि यह अभियान मुख्य रूप से 14 वर्ष की आयु वर्ग की किशोरियों को ध्यान में रखकर चलाया जा रहा है। यह वैक्सीन एचपीवी के टाइप-16 और 18 के साथ-साथ टाइप-6 और 11 से भी सुरक्षा प्रदान करती है, जो सर्वाइकल कैंसर के प्रमुख कारणों में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय के निचले हिस्से में विकसित होता है और इसका मुख्य कारण एचपीवी संक्रमण है। उन्होंने कहा कि कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली, कम उम्र में विवाह, बार-बार गर्भधारण, धूम्रपान जैसे कारक इस बीमारी के खतरे को बढ़ाते हैं।


अतिरिक्त उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि स्कूलों में पात्र किशोरियों का डाटा तैयार कर स्वास्थ्य विभाग के साथ साझा किया जाए। साथ ही, अभिभावक-शिक्षक बैठकों के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम को आमंत्रित कर जागरूकता बढ़ाई जाए, ताकि अधिक से अधिक छात्राएं इस अभियान का लाभ उठा सकें। उन्होंने अतिरिक्त निगम आयुक्त को भी वार्ड पार्षदों के साथ मिलकर शहरी क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। जागरूकता, समय पर जांच और बेहतर उपचार सुविधाओं के माध्यम से इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि यह वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है, जिसके कोई साइड इफेक्ट नहीं है। दुनिया के बड़े संस्थानों के विशेषज्ञों ने भी इस वैक्सीन को सुरक्षित माना है और सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए इस प्रभावी बताया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लेजर वैली पार्क में आधुनिक फाउंटेन व लाइट शो का किया उद्घाटन

 
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ सपना गहलावत, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ सुभाष खतरेजा, जिला शिक्षा अधिकारी वेद प्रकाश दहिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

राज्य सरकार ने विभिन्न प्रयासों के जरिए कारीगर को सीधे उपभोक्ता तक पहुंचाया-सीएम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment