प्रदूषण को लेकर हम आज सचेत न हुए तो आने वाली पीढ़ियों का दम घुट जाएगा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

On: April 23, 2026 8:02 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 23 अप्रैल– हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि “प्रदूषण को लेकर हम आज ही सचेत न हुए और इसके बारे में काम नहीं किया तो आने वाली पीढ़ियों का दम घुट जाएगा क्योंकि उन्हें जिंदा रहने के लिए आक्सीजन नहीं मिल पाएगी”।

श्री विज ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ के इको केयर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट द्वारा पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता फैलाने का विशेष अभियान सराहनीय है। श्री विज से वीरवार को इस अभियान के संयोजक ब्रह्माकुमारी भारतभूषण सहित अन्य सदस्यों ने मुलाकात की और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लेजर वैली पार्क में आधुनिक फाउंटेन व लाइट शो का किया उद्घाटन

उन्होंने कहा कि प्रदूषण को घटाने के लिए काफी प्रयास व काम करने की जरूरत है। लोगों को धरती पर अधिक से अधिक पेड़ व पौधे लगाए जाने चाहिए ताकि उनसे ऑक्सीजन मिलती रहे और सरकारें भी प्रदूषण नियंत्रण को लेकर कदम उठा रही है। प्रदूषण वाली चीजों पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है और तकनीक में भी सुधार आ रहा है। लोक हित के विषय पर अच्छा कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह अभियान पानीपत से श्रीनगर तक चलाया जा रहा है, जो कि अच्छा प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि पर्यावरण के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है और देश में यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा के दौरान जगह-जगह पर लोगों को विचारों से अवगत कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लेजर वैली पार्क में आधुनिक फाउंटेन व लाइट शो का किया उद्घाटन

गौरतलब है कि पानीपत से प्रारंभ हुआ यह अभियान आज अम्बाला पहुंचा है और आगे यह कश्मीर तक जाएगा। संयोजक भारत भूषण ने कहा कि यह पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन पर सेवा कर रहा है तथा जागृति पैदा कर रहा है।

राज्य सरकार ने विभिन्न प्रयासों के जरिए कारीगर को सीधे उपभोक्ता तक पहुंचाया-सीएम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment