पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपी चंद गहलोत के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

On: April 27, 2026 1:01 PM
Follow Us:

गुरुग्राम, 26 अप्रैल।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को गुरुग्राम में स्थित विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर श्री गोपी चंद गहलोत के निवास स्थान पर पहुंचकर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लेजर वैली पार्क में आधुनिक फाउंटेन व लाइट शो का किया उद्घाटन

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि स्वर्गीय श्री गोपी चंद गहलोत का सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है और उनका निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस दुख की घड़ी में सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

मुख्यमंत्री ने स्व. गोपीचंद गहलोत की धर्मपत्नी शकुंतला गहलोत, पुत्र बिजेंद्र गहलोत व सुरेन्द्र गहलोत को सांत्वना देते हुए ढांडस बंधाया। इस अवसर पर गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा भी साथ रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लेजर वैली पार्क में आधुनिक फाउंटेन व लाइट शो का किया उद्घाटन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment