दिव्यांका सिरोही की रहस्यमयी मौत से सनसनी: हार्ट अटैक या कुछ और?

On: April 23, 2026 3:17 PM
Follow Us:

हिसार, 23 अप्रैल 2026 — हरियाणा की हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे क्षेत्र और मनोरंजन जगत को झकझोर कर रख दिया है। परिवार के अनुसार, दिव्यांका को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद वह गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजनों ने बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया, जिससे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में बड़ा कदम

वहीं, दिव्यांका के साथ काम कर चुके को-एक्टर्स का कहना है कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थीं और निजी व पेशेवर दबाव से गुजर रही थीं। उनके करीबियों के मुताबिक, वह अपने करियर को लेकर भी चिंतित रहती थीं।

स्वास्थ्य विभाग में 69 रिक्त पदों पर भर्ती किये जाएंगे फिजियोथेरेपिस्ट : आरती सिंह राव

इस घटना के बाद फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन मामले को लेकर चर्चाएं लगातार तेज हो रही हैं।

गुरुग्राम पुलिस की साईबर टीमों द्वारा बीते 03 सप्ताह में किए गए 135 आरोपी गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment