गुरुग्राम: 23 अप्रैल 2026
▪️श्री विकास अरोड़ा IPS, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम के कुशल मार्गदर्शन में गुरुग्राम पुलिस द्वारा साईबर अपराधियों पर नियमित रूप से प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में गुरुग्राम पुलिस द्वारा विभिन्न राज्यों में फैले साईबर अपराधियों/ठगों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है
▪️गुरुग्राम पुलिस की साइबर अपराध थाना की टीमों के लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप साइबर अपराधों/साइबर ठगों में संलिप्त आरोपियों पर कार्यवाही कर इनको गिरफ्तार किया जा रहा है। दिनांक 01.04.2026 से 20.04.2026 के दौरान गुरुग्राम पुलिस की साइबर अपराध थानों की टीमों द्वारा विभिन्न प्रकार से साइबर अपराधों/ठगी में संलिप्त 135 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है
▪️ठगी करने के तरीके: गुरुग्राम पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी मुख्यतः इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, चालान से संबंधित फ्रॉड, लोन फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, साइबर स्लेवरी, फेसबुक पर ऐड डाल कर ठगी & क्रेडिट कार्ड से संबंधित फ्रॉड इत्यादि प्रकार की साईबर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे।
▪️आरोपियों से बरामदी व खुलाशा: आरोपियों के कब्जा से 01 लाख 93 हजार रूपये व 11 मोबाईल फोन्स बरामद किए गए हैं।
▪️गुरुग्राम पुलिस की अपील: गुरुग्राम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि—किसी भी अनजान व्यक्ति की कॉल, व्हाट्सऐप, या सोशल मीडिया मैसेज पर विश्वास न करें। स्वयं को CBI, Police, NCB बताकर “Digital Arrest” करने वाले ठगों से सावधान रहें। निवेश या ट्रेडिंग के नाम पर भेजे गए लिंक व एप्स से दूर रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत शिकायत National Cyber Helpline 1930 पर दर्ज कराएं। “साईबर अपराधों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस निरंतर व्यापक व तकनीकी जांच कर रही है। साईबर ठगी में लिप्त हर आरोपी को चिन्हित करके उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”





