×
Chaupal Tv
Latest Update

शिक्षा बोर्ड ने डी.एल.एड. रि-अपीयर का परिणाम भी किया घोषित

चंडीगढ़ , 14 मई -हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाई गई

डी.एल.एड. परीक्षाएं फरवरी/मार्च-2026 का भी आज परिणाम घोषित कर दिया गया है।

बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि इस परीक्षा में प्रदेशभर में कुल 5315 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए। उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2023-25 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) का परिणाम 62.50 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार प्रवेश वर्ष 2023-25 द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) का परिणाम 81.76 प्रतिशत रहा। तथा प्रवेश वर्ष 2024-26 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) का परिणाम 65.13 प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि छात्र-अध्यापकों की Performance Sheets शिक्षण संस्थाओं की लॉगिन आईडी पर भेजी जाएगी।

उन्होंने बताया कि बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट व डिजिलॉकर पर उक्त परीक्षा परिणाम देखा जा सकता है।

उन्होंने आगे बताया कि  इन परीक्षा परिणामों के आधार पर जो परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की पुन: जाँच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं तो वे निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।