×
Chaupal Tv
Latest Update

आयुष विभाग ने किया जिला स्तरीय योग महोत्सव का आयोजन

भिवानी, 17 मई। आयुष विभाग भिवानी, हरियाणा योग आयोग एवं डॉ हरीश चन्द्र चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के चलते स्थानीय पंजाबी कम्युनिटी धर्मशाला में योग महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ जयदीप आर्य शामिल हुए। वहीं योग दिवस को सफल बनाने के लिए डॉ हरीश चन्द्र की पुण्य तिथि पर योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम आयोजित किया गया है! साथ ही आम जन मानस के उत्तम स्वास्थ्य के लिए आयुष विभाग भिवानी द्वारा और अंचल हॉस्पिटल द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया जिसमे सभी जरूरतमंदों के लिए बीपी, ब्लड सुगर की फ्री जांच की गई तथा आम लोगों को फ्री दवाईया उपलब्ध करवाई गई!

जिला योग कोऑर्डिनेटर एवम चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय वैद ने बताया कि आयुष विभाग के द्वारा जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में 12 वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को सफल बनाने के लिए योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करवाया जा रहा है!

  पंजाबी कम्युनिटी धर्मशाला में जिला स्तरीय योग शिविर मे आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक कविता अहलावत , मदन एवम पतंजलि योगपीठ के डॉ मदन मानव ने योग प्रोटोकॉल अभ्यास करवाया !

योग प्रोटोकॉल में अनुलोम विलोम, भ्रामरी सवासन इत्यादि सभी योग करवाये गए!

आयुष विभाग के द्वारा ही आज डॉ हरीश चन्द्र की प्रथम पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई अवाम फ्री आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सभी जरूरतमंद लोगों को फ्री जांच की गई एवम दवाइयां वितरित की गई!

इस मौके पर हरियाणा योग आयोग के रजिस्ट्रार डॉ राजकुमार वैद, लेघन मठ पीठ के महंत राजनाथ सिंह, डॉ विनोद अंचल एवम विभिन्न संस्थाओं ने डॉ हरीश चन्द्र को याद किया एवम श्रद्धांजलि अर्पित की गई!

इस मौके पर आयुष विभाग के डॉ वीरेंद्र पवार, संदीप चौहान , गजानंद शास्त्री, किताब सिंह आदि सभी योग सहायक अवाम अनन्य गणमान्य मौजूद रहे!

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।