दिनांक 18.05.2026
इंडस पब्लिक स्कूल, रोहतक में आज दिनांक 18.05.2026 में हरवर्ष की भांति बच्चों के कौशल और रचनात्मकता को निखारने के लिए शानदार समर कैम्प का आयोजन हुआ। इस कैम्प में कक्षा तीसरी से नौवीं तक के विद्यार्थी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दीपक कुमार वशिष्ठ जी ने बताया कि इस शिविर में बच्चे योगा, स्केटिंग, बैडमिंटन, फुटबाॅल, बास्केटबाॅल, और विभिन्न प्रकार के इन्डोर व आउटडोर खेल खेलना सीखेंगे। कला एवं संस्कृति में नृत्य, गायन, चित्रकला, हस्तकला के साथ-साथ कैलिग्राफी भी सीखेंगे। कौशल विकास में रोबाॅटिक्स, वैदिक गणित, सार्वजनिक बोलने की कला तथा मनोरंजन व ज्ञान में घुड़सवारी, तैराकी, शूटिंग, नाटक और व्यक्तित्व विकास व क्ले माडलिंग द्वारा भरपूर मनोरंजन करेंगे।
प्रधानाचार्य ने बताया कि हमारा उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मकता, आत्मविश्वास, शारीरिक व मानसिक विकास को बढ़ावा देना हैं। जिसमें बच्चे पढ़ाई के तनाव से दूर रहकर नए-नए कौशल सीखते हैं व आत्मनिर्भर बनते हैं। विद्यालय की चेयरपर्सन डाॅ. एकता सिंधु ने अपने संदेश में कहा कि समर कैम्प के माध्यम से बच्चों को डिजिटल स्क्रीन से हटाकर प्रकृति व व्यवहारिक गतिविधियों से जोड़ना है जिससे बच्चों का भरपूर शारीरिक व मानसिक विकास होता है।
प्रधानाचार्य









