×
Chaupal Tv
Latest Update

वैश्य पब्लिक स्कूल, रोहतक का कक्षा बारहवीं का शानदार परीक्षा परिणाम

दिनांक 13/5/26 को कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम जारी किया गया, जिसके अंतर्गत वैश्य पब्लिक स्कूल, रोहतक के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल की। वाणिज्य तथा कला संकायों के 14 विद्यार्थियों ने 96% से अधिक अंक हासिल करके विद्यालय का नाम रोशन किया। कला संकाय में दृष्टि 93.8% अंक, वाणिज्य संकाय मे तनिष्क बंसल   95.2% अंक तथा विज्ञान संकाय में खुशी गोयल ने 89.4% अंक प्राप्त करके अध्यापकों तथा अपने माता-पिता को गौरवान्वित करते हुए विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

संगीत विषय में नैंसी, जानवी गर्ग और निशांत ने 99% प्राप्त किए। इसी प्रकार तनिष्क बंसल ने व्यवसाय अध्ययन में 99%, लेखांकन में नमन, पूर्णिमा  ने 98%, भूगोल शास्त्र में पूर्णिमा ने 98% और गणित में देवेन गोयल ने 98% अंक के साथ सफलता हासिल की। फिजिकल एजुकेशन में रिंकू, जैस्मीन, खुशी गोयल ने 94 %, मनोविज्ञान में कशिश  94 %, राजनीति शास्त्र में कशिश मेहरा 92%, रसायन शास्त्र में जस्मीत ने 91%, बायो में खुशी गोयल ने 93% तथा अंग्रेजी विषय में जस्मीत ने 97% अंक प्राप्त करके उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर श्री विकास गोयल जी (प्रधान), श्री पवन मित्तल जी (कोषाध्यक्ष), श्री अनिल बिंदल जी (उप-प्रधान), श्री राधेश्याम गर्ग जी (महासचिव), श्री अनिल बंसल जी (सह -सचिव ), श्री राहुल जैन और आकाश गुप्ता जी (समन्वयक वैश्य पब्लिक स्कूल) वैश्य एजुकेशन सोसायटी के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा इसी प्रकार आगे बढ़ते रहने के लिए उन्हें प्रेरित किया।

विद्यालय की प्राचार्या सुश्री सुषमा सुहाग, उप-प्राचार्या श्रीमती रीतू बत्रा ने भी इस अवसर पर विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।