×
Chaupal Tv
Latest Update

आपदा के दौरान जीवन बचाना सबसे बड़ी सेवा- अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार

रोहतक, 18 मई : अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने कहा कि बाढ़ राहत प्रशिक्षण में शामिल सभी प्रशिक्षणार्थी रुचिपूर्वक प्रशिक्षण ग्रहण करें। बाढ़ जैसी आपदा से बचाव के लिए पूरी तैयारी रखें तथा कभी भी इसे हल्के में न लें। प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन बनाये रखें। जिला प्रशासन द्वारा इस प्रशिक्षण शिविर के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किये गए है।


नरेंद्र कुमार स्थानीय तिलियार लेक पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय बाढ़ राहत प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करने के उपरांत उपस्थितगण को सम्बोधित कर रहे थे। यह प्रशिक्षण शिविर 18 मई से 22 मई तक जारी रहेगा। प्रदेशभर के रिसोर्स पर्सन को हर वर्ष बाढ़ राहत का प्रशिक्षण तिलियार लेक पर दिया जाता है। इस प्रशिक्षण शिविर में उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा की जाती है तथा समय के अनुसार इन संसाधनों को अपडेट भी किया जाता है। शिविर के दौरान उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा की जाती है तथा कमियों को दूर किया जाता है ताकि आपदा के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो।


नायब तहसीलदार दीपक ने कहा कि आपदा दो प्रकार की होती है। प्रथम मनुष्य निर्मित तथा द्वितीय प्राकृतिक आपदा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाढ़ मुख्य आपदाओं में से एक है। गत वर्ष 2025 में घग्गर नदी में आयी बाढ़ के दौरान बाढ़ बचाव का अच्छा कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ संभावित क्षेत्र है। सभी प्रशिक्षणार्थी इस प्रशिक्षण को गहनता से लें। इस अवसर पर राजस्व एवं आपदा विभाग के अंडर सेक्रेटरी हरी किशन, अधीक्षक ताराचंद, सहायक आशु, एफआरए जितेंद्र कुमार, सहायक मुकेश, परियोजना अधिकारी प्रवीन कुमार तथा प्रदेशभर से पहुंचे विशेषज्ञ मौजूद रहे।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।