×
Chaupal Tv
Latest Update

अब ‘महाराणा प्रताप चौक’ के नाम से जाना जाएगा सदर बाजार चौक, निकलसन रोड कहलाएगी महाराणा प्रताप रोड – ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जारी किए निर्देश

चंडीगढ़, 12 मई – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने अंबाला की जनता को बड़ी सौगात देते हुए सदर बाजार चौक का नाम “महाराणा प्रताप चौक” करने और महाराणा प्रताप की प्रतिमा निकलसन रोड पर स्थापित है उस सड़क का नाम “महाराणा प्रताप सड़क” करने के दिशा-निर्देश दिए हैं।

श्री विज ने आज इस संबंध में नगर परिषद, अम्बाला सदर के कार्यकारी अधिकारी को इस संबंध में पत्र जारी करते हुए आवश्यक कार्रवाई शीघ्र-अतिशीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अपने स्वैच्छिक कोष से 50 लाख रुपए की राशि वीर महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापना के लिए प्रदान किए थे। गत 9 मई को महाराणा प्रताप जी की जयंती के दिन सदर बाजार चौक पर महाराणा प्रताप की साढ़े 12 फुट ऊंची और 16 क्विंटल वजनी मूर्ति का अनावरण ऊर्जा मंत्री अनिल विज द्वारा किया गया था। इस दौरान विशाल संख्या में समाज के लोगों के अलावा शहर के लोगों ने इस कार्यक्रम में भागीदारी की थी।

अब ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को इस चौक का नाम “महाराणा प्रताप चौक” करने तथा निकलसन रोड का नाम ”महाराणा प्रताप सड़क” करने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि वीर महाराणा प्रताप की यह मूर्ति पंच धातु से निर्मित है। जयपुर के प्रसिद्ध मूर्तिकार महावीर भारती द्वारा इसे बनाया गया है। मूर्ति में वह अपने चेतक घोड़े पर सवार है व उनके एक हाथ में भाला है जोकि उनके वीर रस को प्रदर्शित करती है।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।