×
Chaupal Tv
Latest Update

जिला की मंडियों में 10 लाख 81 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की हुई खरीद

सिरसा, 13 मई।
जिला की विभिन्न मंडियों में खरीद एजेंसियों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद प्रक्रिया जारी है। गत दिवस तक जिला के 1,29,616 किसानों की 10,81,076 मीट्रिक टन (एमटी) गेहूं की खरीद की जा चुकी है जिसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 82,901 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 7,99,434 मीट्रिक टन तथा एचएसडब्ल्यूसी 1,98,741 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।


जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक हरवीर सिंह ने बताया कि अबूबशहर मंडी में 24797 मीट्रिक टन, बड़ागुढा मंडी में 21666 मीट्रिक टन, डबवाली मंडी में 54766 मीट्रिक टन, डिंग मंडी में 25579 मीट्रिक टन, ऐलनाबाद मंडी में 61036 मीट्रिक टन, गंगा मंडी में 22390 मीट्रिक टन, जीवन नगर मंडी में 33184 मीट्रिक टन, कालांवाली मंडी में 90126 मीट्रिक टन, नाथूसरी चोपटा मंडी में 32922 मीट्रिक टन, औढां मंडी में 27781 मीट्रिक टन, रानियां मंडी में 49455 मीट्रिक टन, सिरसा मंडी में 72905 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद दर्ज की गई।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।