इंडस पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर कक्षा 12 के बोर्ड परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण दिया है। विज्ञान, वाणिज्य एवं कला तीनों संकायों के विद्यार्थियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया है।
विद्यालय की निदेशक श्रीमती एकता सिंधु ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, “हमारे बच्चों ने मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है। यह पूरे इंडस परिवार के लिए गर्व का क्षण है। मैं सभी विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य की कामना करती हूँ।”
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दीपक वशिष्ठ ने भी सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा, “यह परिणाम छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। हमें अपने बच्चों पर गर्व है।”








