रोहतक, 21 मई : अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे समाधान शिविरों की रि-ओपन एवं लंबित शिकायतों का समयबद्ध निपटारा करवाये। अधिकारी सीएम विंडो व अन्य शिकायत पोर्टलों के नियमित अवलोकन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करें तथा यह सुनिश्चित करें कि कोई भी शिकायत अंडरटेक किये बगैर न रहें तथा नियमानुसार शिकायतों का निपटारा भी हो।
नरेंद्र कुमार स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई कर रहे थे। इस अवसर पर एएसपी आयुष यादव, सहायक आयुक्त प्रशिक्षण विशाल सिंह, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल भी मौजूद रहे। अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को स्पष्टï निर्देश दिये है कि वे नागरिकों की समस्या का समाधान करते वक्त संबंधित नागरिक से संवाद अवश्य करें ताकि उन्हें समस्या के समाधान की जानकारी देकर संतुष्ट किया जा सके।
अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने कहा कि अधिकारी आगामी सोमवार तक लंबित व रि-ओपन हुई शिकायतों का नियमानुसार सही निपटारा करवाये। उन्होंने कहा कि हरियाणा समाधान प्रकोष्ठ द्वारा सभी विभागों को लॉगइन आईडी प्रदान की गई है। संबंधित विभाग शिकायतों को नियमित रूप से चैक करें तथा सभी शिकायत पोर्टलों पर नजर बनाये रखें। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो पोर्टल पर विभाग को भेजी गई शिकायत यदि विभाग से संबंधित नहीं है तो इसकी तुरंत सूचना संबंधित अधिकारी को दें। इन पोर्टल की नियमित निगरानी के लिए कार्यालय स्टाफ के सदस्य को नियुक्त करें। जिला मुख्यालय के अलावा उपमंडल मुख्यालयों पर भी समाधान शिविरों में नागरिकों की समस्याएं सुनी गई।
जिला मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में डीएसपी दलीप सिंह, डीएमसी जितेंद्र सिंह, जीएम रोडवेज नवीन कुमार सहित संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी, सांपला मार्केट कमेटी के चेयरमैन उदयभान मलिक, भाजपा के प्रतिनिधियों में सतीश चौधरी, डॉ. अंकुश बिड्डïू आदि मौजूद रहे।









