×
Chaupal Tv
Latest Update

वृद्धाश्रम में मनाया मदर्स डे

सिरसा । मातृ दिवस (मदर्स डे) के पावन अवसर पर ‘यूथ वीरांगना’ संस्था की सदस्यों ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए एक सराहनीय पहल की। संस्था की ओर से चत्तरगढ़पट्टी स्थित वृद्धाश्रम में रह रही माताओं के साथ यह विशेष दिन बेहद उत्साह और प्रेम के साथ मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत आश्रम की बुजुर्ग महिलाओं के साथ केक काटकर की गई।

संस्था की सदस्यों ने अपने हाथों से माताओं को केक खिलाया और उनका आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात, सभी के लिए विशेष भोजन (लंगर) की व्यवस्था की गई, जहाँ सदस्यों ने बड़े ही आदर भाव से सभी बुजुर्गों को खाना परोसा।

वृद्धाश्रम के वातावरण को खुशनुमा बनाने के लिए ‘यूथ वीरांगना’ की टीम ने कई मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया। इस मौके पर सुजाता, भारती, नीलम, परवीन, रेखा, सुरभि, मनदीप और कोमल ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर उन बुजुर्गों को भूल जाते हैं जिन्हें प्यार और साथ की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। मदर्स डे पर इन माताओं के साथ समय बिताकर जो सुकून मिला है, वह शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।