चंडीगढ़, 13 मई — महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक के इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों- बी.आर्क तथा एम.टेक/एम.आर्क/एम.प्लानिंग के विभिन्न सेमेस्टर की मई-2026 सत्र की थ्योरी परीक्षाएं 20 मई से प्रारंभ होंगी।
विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि बी.आर्क के द्वितीय, चतुर्थ, षष्ठ एवं अष्टम सेमेस्टर (रेगुलर एवं री-अपीयर) तथा एम.टेक, एम.आर्क एवं एम. प्लानिंग के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर (रेगुलर एवं री-अपीयर) और तृतीय सेमेस्टर (केवल री-अपीयर) की परीक्षाएं 20 मई से शुरू होंगी। डेटशीट विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।









