×
Chaupal Tv
Latest Update

खरीफ फसलों पर एमएसपी की बढ़ोतरी मोदी सरकार का किसान हितैषी निर्णय  : धनखड़ 

झज्जर, 13 मई।  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सरकार ने किसानों  को बड़ा तोहफा देते हुए आगामी खरीफ सीजन 2026-27 के लिए 14 फसलों की एमएसपी में बढ़ोतरी करने का किसान हितैषी निर्णय लिया है। अब सरकार इन फसलों को किसानों से पहले के मुकाबले ज्यादा ऊंचे दामों पर खरीदेगी। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज चौहान का किसान हितैषी निर्णय लेने के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि फसल की बिजाई से पहले ही एमएसपी की घोषणा होने से किसान ज्यादा लाभ देने वाली फसलों की बिजाई कर सकेंगे। 

 *किसानों को मोदी सरकार का  तोहफा बोले धनखड़* 

पूर्व कृषि मंत्री धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में देश की बागडोर  संभालने के बाद से किसानों के हित में एक के बाद एक बड़े फैसले लिए हैं। उन्होंने किसानों के लिए बीज से बाजार तक की व्यवस्था किसानों के पक्ष की है। धनखड़ ने कहा कि किसानों को उनकी मेहनत का सही दाम और कम से कम 50 प्रतिशत लाभ मिले, इसके लिए 2019 में मोदी सरकार ने  ऐतिहासिक फैसला लिया  था।  प्रधानमंत्री मोदी ने तय किया था कि फसल की कुल लागत पर 50 प्रतिशत लाभ जोड़कर एमएसपी दिया जाएगा।  

 *किन फसलों पर कितना बढ़ा एमएसपी* 

 धनखड़ ने बताया कि ‘खरीफ फसलों के बारे में आज के फैसले में सभी मुख्य खरीफ फसलों के लिए लागत प्लस 50 प्रतिशत लाभ  या उससे भी ज्यादा पर एमएसपी तय किया गया है.। इस पूरे फैसले से किसानों को कुल लगभग 2.6 लाख करोड़ रुपये का लाभ होगा। 

किसान बंधु धनखड़ ने कहा कि खरीफ  सीजन में  बाजरा 2900 रुपए प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा। दक्षिण हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी सौगात है। धान 2,441 रुपए,धान ग्रेड ए 2461,  मक्का 2,410, बाजरा 2,900, रागी 5205, मूंग 8780, अरहर 8450 और उड़द 8200 रुपए प्रति क्विंटल खरीदी जाएगी l  उन्होंने कहा कि एमएसपी में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी सूरजमुखी 622 रुपये प्रति क्विंटल , कपास 557 रुपये प्रति क्विंटल, नाइजरसीड 515 रुपये प्रति क्विंटल और तिल 500 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी की बढ़ोतरी की गई है।  मुनाफा मूंग के भाव में  61 प्रतिशत को बढ़ोतरी की गई है।  जिसके बाद बाजरा और मक्का की  56 प्रतिशत और अरहर की  54 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।