×
Chaupal Tv
Latest Update

हारे का सहारा ट्रस्ट ने भरा भात

सिरसा। केलनिया रोड पर हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सेवा के क्रम को आगे बढ़ाते हुए संजय कुमार और उनकी धर्मपत्नी संजना रानी की पुत्री वंदना के विवाह में भात भरा। ट्रस्ट के प्रधान मनीष सिंगला ने कहा कि माताश्री सुशीला देवी, आराध्य देव श्री श्याम प्रभु और पितृ देवों की असीम अनुकंपा से ही यह पुण्य कार्य संपन्न हो सका है। इस सेवा को पाकर पूरा ट्रस्ट परिवार भाव-विभोर है और सभी का मानना है कि ऐसे परोपकार के कार्यों से न सिर्फ जीवन संपन्न होता है, बल्कि मानव जन्म का वास्तविक अर्थ भी पूर्ण हो जाता है। मनीष सिंगला ने कहा कि बेटियां पैदा नहीं होती बल्कि अवतरित होती हैं।

बेटी का भात भरकर ऐसा महसूस होता हैं जैसा माताश्री के चरणों में नमन कर रहे हो। मनीष सिंगला ने बेटी के सिर पर हाथ रखते हुए यह प्रार्थना की कि समाज की जरूरतमंद बहन-बेटियों के मायके का फर्ज निभाने और उनके भात भरने का यह परम सौभाग्य उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर मिलता रहे, ताकि समाज में कोई भी बेटी खुद को अकेला न समझे। मनीष सिंगला ने कहा कि हर चेहरे पर मुस्कान और अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट का एक मात्र उद्देश्य हैं। इस मौके पर निजी सचिव हरपिंदर शर्मा, योगेश बिज़ारनिया इत्यादि मौजूद थे।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।