×
Chaupal Tv
Latest Update

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान : डीसी

गुरुग्राम, 16 मई – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा राज्य में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (Special Summary Revision-2026) 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर प्रारंभ किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला गुरुग्राम में भी मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम अनुसार संचालित की जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी उत्तम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा 15 जून 2026 से 14 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। इसके उपरांत 21 जुलाई 2026 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन करवाने हेतु दावे एवं आपत्तियां 21 जुलाई 2026 से 20 अगस्त 2026 तक स्वीकार की जाएंगी। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निपटारा 18 सितंबर 2026 तक किया जाएगा तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा।

डीसी ने सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं से अपील की है कि वे अपने नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करवाएं। साथ ही जिन मतदाताओं के नाम, पते अथवा अन्य विवरण में त्रुटि है, वे समय रहते आवश्यक संशोधन करवाएं।

उन्होंने बताया कि मतदाता अपने संबंधित बीएलओ, निर्वाचन कार्यालय अथवा Voter Service Portal के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।